पर्थला फ्लाईओवर का 85% काम हुआ पूरा | जानें कब से दौड़ेगी गाडियां

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (07/02/2023): नोएडा, ग्रेनो वेस्ट और गाजियाबाद वासियों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। नोएडा व ग्रेनो वेस्ट को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पर्थला गोलचक्कर पर केबल संस्पेंशन उपयोग कर बनाए जा रहे पहले फ्लाईओवर का काम 85% पूरा हो चुका है और अगले महीने मार्च के मध्य तक इसका कार्य पूरा हो जाएगा। साथ ही इस फ्लाईओवर से वाहनों का दौड़ना शुरू हो जाएगा।

बता दें कि नोएडा में पर्थला गोलचक्कर पर बनने जा रहे केवल संस्पेंशन का प्रयोग करके पहले फ्लाईओवर बनने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथ- साथ गाजियाबाद के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। क्योंकि यहां से रोजाना लाखों वाहन गुजरते हैं। इसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती थी। इसलिए इस फ्लाईओवर के चालू होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और जाम लगने की स्थिति कम होगी। इस फ्लाईओवर का 85% काम पूरा हो चुका है और मार्च के मध्य पर कार्य पूरा हो जाएगा और वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

वहीं फ्लाईओवर का मुख्य हिस्सा स्टील के केबल से बनाया जा रहा है जोकि स्पेशल अहमदाबाद से मंगाए गए हैं। स्टील केबल को जोड़ बड़ा गार्डर बनाया गया है जो कि फ्लाईओवर का मुख्य हिस्सा है। इस गार्डन को केबल के द्वारा जोड़ा जाएगा। इसमें एक हिस्सा गार्डर से और जबकि दूसरा हिस्सा फ्लाईओवर के लिए खड़े पिलर से जोड़ा जाएगा।

फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण पर्थला गोलचक्कर पर यातायात डायवर्जन किया गया है। जिसके चलते वाहन चालक को काफी लंबा रूट से गुजरना पड़ रहा है जिससे उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है।