नोएडा विधायक पंकज सिंह बनेंगे भारतीय साइकिलिंग महासंघ के अध्यक्ष, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (22 अप्रैल 2023): नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह को एक और नई उपलब्धि मिली है। दरअसल सोमवार को साइकिलिंग महासंघ की कार्यकारी परिषद के कुल 24 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए जाएंगे। इस सूची में भाजपा नेता पंकज सिंह का भी नाम है। पंकज सिंह शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। वह पंजाब के पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा का स्थान लेंगे। पंकज सिंह आगामी 24 अप्रैल को अध्यक्ष घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि चुनाव में एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छः उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, छः संयुक्त सचिव, और नौ कार्यकारी परिषद सदस्य चुने जाने हैं। सभी 25 पदों के लिए चुनाव निर्विरोध होगा।।