Noida: गारमेंट्स बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति झुलसा

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (10/05/2023): नोएडा फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत S M फैब्रिक्स बी 30 सेक्टर-8 में गारमेंट्स बनाने वाली कंपनी में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दो 02 फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं आग छत पर बने टीन शेड में लगी थी। साथ ही आग बुझाने में एक व्यक्ति आग की चपेट में आ गया, जिसे उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज बुधवार, 10 मई को समय 12:22 बजे थाना, फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत S M फैब्रिक्स बी 30 सेक्टर-8 में अग्निकांड की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट रवाना हुई। 02 फायर सर्विस यूनिट ने आग को पूर्ण रूप से बुझाया। कंपनी में गारमेंट्स बनाने का कार्य होता है। आग छत पर बने टीन शेड में लगी थी। जिसमे अर्जुन नामक व्यक्ति उम्र 40 वर्ष को आग बुझाते समय मामूली चोट आई है। जिससे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नही हुई है।।