ईद उल- जुहा त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जुटी पुलिस

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (29/06/2023): आज गुरूवार, 29‌ जून को ईद उल- जुहा (बकरीद) के दृष्टिगत पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था, शान्ति व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाये रखते हुए पुलिस बल व यातायात पुलिसकर्मी कर्तव्य पथ पर डटे हैं।

पुलिस कर्मियों द्वारा शान्ति व्यवस्था/ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त रखते हुए सकुशल नमाज को संपन्न कराया जा रहा है। जिसकी उच्च अधिकारियों व नमाज पढ़ने आये लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।।