नोएडा रचेगा एक नया कीर्तिमान: 1000 फीट की विशाल तिरंगे के साथ निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (14 अगस्त, 2023): 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नव ऊर्जा युवा संस्थान के द्वारा एक फिट विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा सुबह 9:30 बजे नोएडा स्टेडियम गेट नंबर 4 से प्रारंभ होगी जो कि डीएम चौक होते हुए सेक्टर 18 पहुंचेगी। हालांकि यह भव्य तिरंगा नोएडा पहुंच चुका है।

इस विषय पर नव ऊर्जा युवा संस्थान के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने कहा है कि हमारा प्यारा तिरंगा आज कर्नाटक बनगिरी से नोएडा पंहुच चुका है, जहां शहरवासी विशाल तिरंगे की एक झलक पाने को बेताब थे। दोपहर 4 बजे नोएडा के सेक्टर 73 महादेव अपार्टमेंट में लोगों ने हमारे प्यारे तिरंगे का स्वागत किया। हाथों में छोटे बच्चे लिए महिलाएं भी अपने आपको रोक नहीं सकी। सभी ने बड़े धूमधाम से इस विशाल तिरंगे का बड़े उत्साह से स्वागत किया।

वह सभी से स्वाधीनता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को इस विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं और यह भी कह रहे हैं कि आप सभी इस तिरंगे को नमन करने जरूर आएं।।