बड़ी खबर: नोएडा में तीन भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा, इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (16 अक्टूबर 2023)

सोमवार की देर शाम भारतीय जनता पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने तीन मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। दीनदयाल उपाध्याय मंडल से लोकेश कश्यप को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। महाराणा प्रताप मंडल से गोपाल गौड़ को यह जिम्मेदारी दी गई है और अटल बिहारी वाजपेई मंडल से कालू सिंह को नियुक्त किया गया है।

इन सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उन्हें पूरी निष्ठा से संगठन का कार्य करने को कहा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जोर- शोर से मिशन में जुटने के लिए प्रेरित किया। बीजेपी का दावा है कि स्थानीय नेताओं से लिए गए सुझाव के आधार पर मंडलों के अध्यक्ष तय किए हैं।।