जनपद में ऑटो चालकों द्वारा मीटर का प्रयोग ना करने और मनमाना किराया वसूलने पर क्या बोले एआरटीओ डॉ सियाराम वर्मा?

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (20 दिसंबर 2023): गौतम बुद्ध नगर जनपद के अंतर्गत ऑटो चालकों के द्वारा किराए के लिए मुंह मांगे दाम मांगे जा रहे हैं। जनपद में मीटर के माध्यम से किराया लेने का एक वैध तरीका है। लेकिन वर्तमान में लगभग किसी भी ऑटो चालक के रिक्शे पर मीटर नहीं लगा होता है। इस विषय पर काफी लोगों का यह कहना है कि ऑटो रिक्शा द्वारा मांगे जा रहे किराए की कीमत परिस्थिति के अनुसार बदलती रहती है। कई बार ऑटो रिक्शा की बजाय ऑनलाइन कैब का विकल्प चुनना सही रहता है।

इस विषय पर टेन न्यूज की टीम ने गौतम बुद्ध नगर के एआरटीओ डॉ सियाराम वर्मा से बातचीत की, उनका इस विषय पर कहना है कि “गौतमबुद्ध नगर एनसीआर क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण एक महत्वपूर्ण जनपद है। हमारे पूरे प्रदेश में मीटर की व्यवस्था होना अनिवार्य है। गाड़ी के पंजीयन के समय से मीटर अनिवार्य हो जाता है। उसके बाद गाड़ियों का फिटनेस होता है, शुरुआत में यह 2 वर्ष के अंतराल में किया जाता है। 8 वर्ष पुरानी गाड़ियों के लिए यह हर वर्ष के अंतराल में किया जाता है। फिटनेस इंस्पेक्शन के समय उनका मीटर चेक किया जाता है। और फिटनेस के समय मीटर लगा रहना अनिवार्य है।”

लेकिन प्रशासन के नियमों को ताक पर रखकर ऑटो चालक सरपट ऑटो चलाते हैं और यात्रियों से मनमाने किराया वसूलते हैं।