लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नोएडा भाजपा का मास्टर प्लान तैयार, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (05 जनवरी 2024): आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर जनपद में भारतीय जनता पार्टी का सांगठनिक विस्तार किया गया है। पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को पार्टी जिलाध्यक्ष ने जिम्मेदारी सौंपते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया है।

इन नताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल से पंकज झा को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। कृष्णा नगर मंडल से निर्मल सिंह, शहीद भगत सिंह मंडल से रवि प्रधान, सरस्वती शिशु मंडल से सत्य नारायण महावर और सैनिक विहार मंडल से प्रदीप चौहान को मंडल अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दीन दयाल उपाध्याय मंडल से लोकेश कश्यप, अटल बिहारी बाजपेई मंडल से कालू सिंह, महाराणा प्रताप मंडल से गोपाल गौड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नोएडा महानगर अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपते हुए बधाई दी है और उन्हें पूरी निष्ठा से काम करने को कहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी नेताओं को सक्रियता से मिशन में जुटने को भी कहा है।।