नोएडा: पंजाबी एकता समिति ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी, पारंपरिक गीतों के साथ पंजाबी भांगड़ा का तड़का

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (12 जनवरी 2024): नोएडा की पंजाबी एकता समिति ने गुरूवार को सेक्टर-51 स्थित वेडिंग विला में लोहड़ी का पर्व हर्षपूर्वक एवं धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में लगभग 1500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोहड़ी व पंजाबी गीतों के संगम के साथ ही पारंपरिक गीत-संगीत और ढोल-नंगाड़ों व भांगड़ा ने खूब रंग जमाया।

कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, राज्य मंत्री कै. विकास गुप्ता, भाजपा नोएडा के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, नोएडा प्रशासन के पूर्व सीईओ रिटायर बलविंदर कुमार, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, रवि मिश्रा सहित कई अन्य अतिथिगण उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के दौरान सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा कि लोहड़ी के पर्व को खुशियों को पर्व कहा जाता है। पंजाबी समाज में लोहड़ी के पर्व की विशेष मान्यता है। लोहड़ी के पर्व का वर्ष भर इंतजार किया जाता है। लोहड़ी का पर्व, एक ऐसा पर्व है जो भारत ही नहीं दुनिया के 20 से अधिक देशों में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारत की परंपराओं और सभ्यताओं का मिलाजुला रूप है। जिसमें धरती माता का सम्मान और प्रकृति की उदारता को नमन किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। लोहड़ी के पर्व का सीधा संबंध हमारे खेतों से हैं। लोहड़ी के पर्व पर नई फसल की पूजा की जाती है।

कार्यक्रम के दौरान संगीतकार हरलीन सिंह, धीरज भंडारी पॉप स्टार के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच रात्रि 8.30 बजे लोहड़ी जलाई गई। जिसमें सभी लोगों ने गीत-संगीत व ढोल-नंगाड़ों की थाप पर जमकर भांगड़ा किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मूंगफली, गज्जक रेवड़ी का आनंद उठाते हुए एक-दूसरे के गले मिलकर लोहड़ी की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान नोएडा पंजाबी एकता समिति के मुख्य संरक्षक सतीश मेहता, मुख्य सलाहकार राजन ठुकराल, संरक्षक सुरिंदर मेहता, संरक्षक एवं सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, संरक्षक जसविंदर खोकर, सतपाल सचदेवा, एस. पी. आनंद, अश्वनी छाबड़ा, अध्यक्ष वीरेन्द्र मेहता व महासचिव नरेन्द्र चोपड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत मेहता, कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा, उपाध्यक्ष नवीन सोनी, उपाध्यक्ष अतुल सहगल, सुनील मेहता, बी.के मेहता, रंजीव गुप्ता, अतुल मल्होत्रा एवं बहुत बड़ी संख्या में मातृ -शक्ति सहित अन्य उपस्थित रहे।।