नोएडा में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, पड़ोसी समेत परिवार के 4 लोग झुलसे

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (12 फरवरी 2024): नोएडा से गैस सिलेंडर फटने और आग लगने की खबर सामने आई है। रविवार को सेक्टर 121 में एक घर में खाना बनाते समय गैस सिंलेंडर फटने से आग लग गई। वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया। लेकिन आग में झुलसने से परिवार और एक पड़ोसी सहित 4 लोग घायल हो गए। साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दोनों पति-पत्नी की हालत गंभीर है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार, 11फरवरी को थाना फेस 3 क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गढ़ी चौखंडी में गोरंग सरकार परिवार सहित किराए पर रहते हैं। खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने/फटने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल फायर ब्रिगेड एवं थाना फेस 3 पुलिस मौके पर पहुंची। तो स्थानीय लोगो द्वारा पूर्व में ही आग को बुझाया जा चुका था। घटना में गौरंग सरकार उम्र 39 वर्ष, उनकी पत्नी 37 वर्ष, बेटी लगभग 17 वर्ष तथा उनका पड़ोसी प्रदीप विश्वास उम्र 40 वर्ष झुलस/चोटिल हो गए है। जिनको तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से गौरंग सरकार व उसकी पत्नी को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली सफदरजंग में भर्ती कराया गया है। आगे अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।