बड़ी खबर: भाजपा में शामिल हुए फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (21 फरवरी 2024): नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा अपने सभी समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। योगेंद्र शर्मा ने दूसरी बार जनवरी माह में पूरे पैनल के साथ फोनरवा का चुनाव जीता था।

21 फरवरी 2024 यानी बुधवार को उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। फोनरवा अध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय लखनऊ में पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।