नोएडा पहुंची प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (24 फरवरी 2024): नोएडा में आज शनिवार सुबह 8:00 बजे, नोएडा महानगर के अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में नोएडा महानगर कांग्रेस समिति ने अपनी पूर्व प्रभारी प्रियंका गांधी का हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान रामकुमार तंवर ने बताया कि “प्रियंका जी आने वाले कुछ ही दिनों में राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी।” आगे कहा कि “प्रियंका गांधी के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश में वृद्धि होगी। यह यात्रा मजबूत होगी क्योंकि प्रियंका जी का यूपी से गहरा जुड़ाव है और जनता भी उन्हें बहुत प्यार करती है। प्रियंका गांधी जी जनता के दिलों में बसने वाली नेता हैं।”

इस खास अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के साथ-साथ जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश सचिव योगी जाटव, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष फिरे सिंह नागर, महासचिव उर्मिला चौधरी, पूर्व सचिव मुकेश यादव, महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना, पूनम पंडित, हरेंद्र शर्मा, रिज़वान चौधरी, सोनू खारी, जितेंद्र चौधरी, संजय भाटी, शहाबुद्दीन, संजीव कलशयन, रोहित सप्रा, योगेन जेठी, यतेन्द्र शर्मा, लियाकत चौधरी, सतेन्द्र शर्मा आदि कांग्रेसी शामिल रहे।

इस खास मौके पर सभी नेताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया और उनकी यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने की कामना की। साथ ही, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर आपसी समझदारी और साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी के मुद्दों को उत्साह से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।