नोएडा में 36वें वसंत उत्सव की शुरुआत, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने किया उत्सव का उद्घाटन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (23 फरवरी 2024): नोएडा में आयोजित हो रहे “36वें वसंत उत्सव” की धूमधाम से शुरुआत हो गई है। इस उत्सव में पौधारोपण से लेकर कैक्टस और सब्जियों की नक्काशी तक कई रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया है। उत्सव का उद्घाटन नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम के द्वारा किया गया, इस दौरान ACEO सतीश पाल एवं वंदना त्रिपाठी भी उपस्थित रहीं।

इस उत्सव में घरेलू कचरे को जैविक खाद में बदलने के तरीके की जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही, बच्चों को पौधारोपण की महत्वपूर्ण शिक्षा भी दी जा रही है। उत्सव में 60 से अधिक स्टॉल स्थापित किए गए हैं, जिनमें नर्सरी सहित अन्य कई प्रकार के पौधे उपलब्ध हैं। विभिन्न वर्गों में लगभग 300 एंट्री हैं, जो इस उत्सव को और भी रोचक बनाती हैं।

नोएडा प्राधिकरण की ACEO वंदना त्रिपाठी ने टेन न्यूज से बातचीत में बताया कि इस उत्सव के अंतर्गत, नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। पुरस्कार वितरण भी 25 फरवरी को किया जाएगा। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और उसके प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है, इसके जरिए लोग उद्यान के सौंदर्यीकरण का आनंद लेंगे और प्राकृतिक संपत्ति की सुरक्षा के प्रति जागरूक होंगे।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।