युवक कांग्रेस ने गौतमबुद्ध नगर में किया क र्नाटक उठापटक के विरोध में प्रदर्शन

नॉएडा : गोवा,मणिपुर,मेघालय और अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने के क्रम में देश की लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं को छिन्न-भिन्न कर दिए जाने के खिलाफ देश भर में फैले जनाक्रोश साथ ही कर्नाटक मैं हुई लोकतंत्र की हत्या और लोकतंत्र के एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस लोकसभा गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर के नेतृत्व मे नॉएडा में विरोध मार्च करके प्रदर्शन किया गया । जिसमे सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया . प्रदर्शन में मौजूद युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव दीपक चोटीवाला ने कहा कि देश के संविधान का देश के संविधान का संवैधानिक पदों पर बैठे लोग ही भा० जा० पा० अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर बलात्कार करने का प्रयास कर रहे हैं कर्नाटक के राज्यपाल इसका ताज़ा उदाहरण हैं। इस मोके पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा की इन देश विरोधी ताकतों के मुँह खून लग चुका हैं लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भरोसा नहीं है किसी भी कीमत पर ये लोग सरकार बनाना चाहते है चाहे इसके लिए देश के संविधान के मुँह पर कालिख ही क्यूँ न पोतनी पड़े,युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आज पूरे देश में सड़क पर इस भीषण गर्मी में आम लोगों के साथ सड़क पर संघर्ष करने का काम कर रहे है, ये देश हमारे संविधान के हिसाब से चलेगा न कि रंगा-बिल्ला की तानाशाही से यदि इनकी हिटलर शाही जारी रहेगी तो हमारा संघर्ष भी जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में सेकड़ो युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद थे।