कार लूटकर भाग रहे बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

कार लूटकर भाग रहे बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

नोएडा पुलिस की आज एक वांछित आरोपी से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक गोली आरपी शेरा के पैर में लगी। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया है।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि अपराधी पुष्पेंदर उर्फ़ शेरा थाना फेस 3 इलाके में स्विफ्ट डिजायर कार डकैती करने के बाद भाग रहा था। जिसे पुलिस ने पीछा करके घेर लिया। इसके हुई फायरिंग में शेरा के पैर में गोली लगी। पुलिस ने क्रैकडाउन में आरोपी शेरा को गिरफ्तार कर लिया। शेरा से लूटी गई कार बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार अपराधी फेस थ्री थाने का वांछित अपराधी भी था।

बता दें कि नोएडा पुलिस का चौबीस घंटे के अंदर यह दूसरा क्रैकडाउन है। सोमवार को भी बिसरख पुलिस ने डीपी यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था जिस पर पच्चीस हजार का इनाम भी था।