नोएडा क्षेत्र में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

नोएडा थाना फेस- 2 के क्षेत्रान्तर्गत एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक अधिवक्ता को गोली मार दी गई। जिसके बाद घायल को यथार्थ अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिस दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घायल की पहचान, निशांत जो कि अलाहाबाद का रहने वाला था।
घटना की जानकारी स्थानिय पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी गई। जिसके बाद कुछ बिंदुओं पर परिवार वालों द्वारा सूचना दी गई है।
परिवार वालों से बातचीत में सामने आया कि निशांत का उनके परिवार वालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके साथ ही उनकी बहन का ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। दोनों पहलुओं पर पुलिस द्वारा जांच की गई।
पुलिस द्वारा अब तक जांच में संदीप के पुत्र बुद्धि का नाम प्रकाश में आया है।
मृतक निशांत के परिवार का संदीप के परिवार के साथ काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों परिवार एक ही परिवार से है, जो कि बाबा /दादा की संतान हैं।
संदीप के गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम लगी हुई है। साथ ही पुलिस उपयुक्त सेंट्रल नोएडा द्वारा संदीप पुत्र बुद्धि की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम धोषित किया गया है।
जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।