नववर्ष के दृष्टिगत पुलिस कमिश्रर गौतमबुद्धनगर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुये सख्त।

Noida (31/12/2021): पुलिस कमिश्रर गौतमबुद्धनगर आगामी नववर्ष के दृष्टिगत कमिश्ररेट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद गम्भीर है उनके द्वारा कमिश्ररेट के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश देते हुये भीड भाड वाले स्थानों मॉल, मेट्रो तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सचेत होकर डयूटी करने के आदेश दिये गये है जिसको दृष्टिगत रखते हुये आज दिनांक 31.12.2021 को डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा के नेतृत्व में सेन्ट्रल ज़ोन नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत माल, होटल्स, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण किया गया जिसमें स्वयं अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा/क्राइम इलामारन जी. व सम्बन्धित एसीपी द्वारा सादे वस्त्रों में असलाह के साथ प्रवेश द्वार पर उपस्थित सुरक्षा गार्ड के बीच पहुँचकर उनकी मुस्तैदी व सुरक्षा उपकरणों की सटीकता को भी जांचा गया। औचक निरीक्षण के दौरान गौरसिटी मॉल(थाना बिसरख क्षेत्र), क्राउन प्लाजा(थाना सूरजपुर), एच-ब्लॉक मार्किट(थाना फेस 3) आदि जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकतर जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था सन्तोषजनक पायी गयी। चैकिंग के दौरान जिन जगहों पर सुरक्षा इंतजामों के सम्बन्ध में जो खामियां दिखाई दी उसको लेकर सम्बंधित सुरक्षा एजेंसी व मॉल आदि के पदाधिकारियों को सुधार हेतु निर्देशित किया गया तथा सम्बंधित थाना प्रभारियों को चैकिंग के दौरान पायी गयी अव्यवस्था को लेकर सम्बनिधत मॉल/एंजसियों को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही सम्बंधित थाना प्रभारी को समय- समय पर सुरक्षा उपकरणों व सुरक्षा गार्ड्स की सतर्कता को परखने के लिए निरीक्षण करने के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।