सेक्टर 63 नोएडा पुलिस द्वारा 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (17/02/2022) : थाना सैक्टर 63 नोएडा की पुलिस द्वारा दिनांक 17.02.2022 को चोटपुर कालोनी से मु0अ0स0 0033/2022 धारा 304 भादवि0 में 04 वाछित अभियुक्त 1.संजीव मौर्य पुत्र राम अवतार नि0 चोटपुर कालोनी यादराम गली थाना सेक्टर 63 जनपद गौतमबुद्धनगर 2. साजन पुत्र राम अवतार नि0 चोटपुर कालोनी यादराम गली थाना सेक्टर 63 जनपद गौतमबुद्धनगर 3.सुनील पुत्र चुन्नीलाल नि0 चोटपुर कालोनी यादराम गली थाना सेक्टर 63 जनपद गौतमबुद्धनगर 4.राम अवतार पुत्र मैकूलाल नि0 चोटपुर कालोनी यादराम गली थाना सेक्टर 63 जनपद गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण-
दिनांक 16/02/022 की मृतक पंकज दुबे पुत्र रामचन्द्र नि0 विष्णुगढ़ थाना विष्णुगढ जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा थाना से0 63 स्थिति गांव चोटपुर बहलोलपुर में रामौतार मौर्य पुत्र मैकूलाल के घर चोरी करने घुसा था रामौतार के घर के लोगो व मुहल्ले के लोगो ने पंकज दुबे को बहुत बुरी तरह पीटा व अत्यधिक चोट लगा होने के कारण मृतक पंकज की हालत खराब होने के बाद सरकारी अस्पताल निठारी मे मृत्यु हो गयी मृतक पंकज दुबे की मृत्यु हो जाने के उपरान्त मृतक की माताजी द्वारा मु0अ0स0 0033/2022 धारा 304 भादवि0 पंजीकृत कराया था।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।