भारतीय जनता पार्टी की जीत नोएडा की जनता के अटूट विश्वास और प्रेम को समर्पित: नोएडा विधायक पंकज सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (10/03/2022): भाजपा के नोएडा विधानसभा प्रत्याशी पंकज सिंह ने रिकॉर्ड मतों से हुई अपनी विजय को नोएडा की जनता को समर्पित किया उन्होंने कहा की यह जीत नोएडा वासियों की जीत है उन्होंने कहा 2022 के विधानसभा चुनावों में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की जनता भी यह चुनाव लड़ रही थी उन्होंने कहा नोएडा की जनता ने विकास को सुदृढ़ शासन व्यवस्था को ईमानदार एवं पारदर्शी योगी सरकार को एक बार पुनः उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए चुना है।