भारतीय किसान यूनियन अंबावता के युवा जिला अध्यक्ष बने अमित अवाना

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (07/04/2022): प्राप्त जानकारी के अनुसार आज भारतीय किसान यूनियन अंबावता की एक बैठक का आयोजन नोएडा प्रेस क्लब में किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र नगर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए अमित अवाना, निवासी झुंडपुरा को संगठन का युवा जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर नियुक्त किया गया है।

संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र नागर ने कहा कि यह संगठन बहुत ही पुराना संगठन है और किसानों की और युवा बेरोजगारों की लड़ाई हमेशा से लड़ता रहा है। चाहे आप किसान आंदोलन को देख लो, नोएडा में किसानों के धरना प्रदर्शन को ले लो, उन सभी में भारतीय किसान यूनियन अंबावता का सहयोग रहा है। इसी कड़ी में आज अमिता अवाना को गौतम बुद्ध नगर युवा जिलाध्यक्ष घोषित किया जाता है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित अवाना का कहना है कि उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है उसको बड़ी निष्ठा से निभाएंगे एवं ईमानदारी से किसानों और नौजवानों की समस्या को उठाएंगे।

इस संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने कहा कि संगठन जल्द ही रोजगार और प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस के नाम पर हो रही लूट के खिलाफ जल्द ही आंदोलन करेगी।