राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन, जानें कब और कहां होगा आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (12/05/2022): राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन होने के बारे‌ में जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी गौतम बुद्धनगर सेक्रेटरी जयहिंद कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 14 मई 2022 को लोक अदालत का आयोजन गौतम बुध नगर के जनपद न्यायालयों में तथा वाह्य न्यायालय जेवर और तहसील स्थित न्यायालयों में होने जा रहा है। और इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य जनता के छोटे छोटे विवादों का तुरंत निस्तारण कराना है।

टेन न्यूज के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में जानकारी हुए D.L.S.A सेक्रेटरी जयहिंद कुमार सिंह ने बताया कि इस बार जो राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है वह इस वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत है। और इसकी अध्यक्षता जनपद गौतम बुद्धनगर के न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार सप्तम द्वारा की जाएगी।

पहले आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए मामलों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पहली आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 58 हजार से ज्यादा मामलों का निस्तारण किया गया।

इस बार आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सम्मिलित हुए मामलों के बारे में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में उन्हें मामलों को सम्मलित किया जाता है जो पक्षकारों के सुलह- समझोते के आधार पर हो। और विशेषकर इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटरसाइकिल वाहनों से संबंधित मामलों को शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय लोक अदालत से लोगों को क्या लाभ होगा इसके बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पहला लाभ यह है कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कम समय में और कम खर्चे में जनता के मामलों का निस्तारण हो जाता है। और दूसरा लाभ यह है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिवक्ताओं को शुल्क देने की जरूरत नहीं पड़ती है। ना ही अधिवक्ता के आने की जरूरत पड़ती है। क्योंकि पक्षकार स्वयं आकर न्यायालय में अपने मामले का निस्तारण करा सकता है।

इसी के साथ सबसे बड़ा लाभ यह है कि जो मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में अंतिम रूप से निस्तारित होते हैं उन मामलों में अपील नहीं होती है। क्योंकि उसका अंतिम रूप से निस्तारण हो जाते हैं।

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के बारे में बात करते हुए उन्होंने ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए अधिक से अधिक माध्यमों का उपयोग कर रहे हैं जिसमें मुख्य रूप से प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया भी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त पीएबी नियुक्त किए गए हैं जो कालेजों के है। साथ ही आंगनबाड़ी, आसाओं और एनएम द्वारा भी गांव-गांव जाकर प्रचार प्रसार किया गया है। इसी के साथ हमारे जनपद से प्रचार वाहन भी छोड़े गए हैं। ताकि जनता अधिक से अधिक जागरूक हो और मामलों का निस्तारण करवाने राष्ट्रीय लोक अदालत में आए।

टेन न्यूज के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में लोगों को संदेश देते हुए डिस्टिक लीगल सर्विस अथॉरिटी गौतम बुद्धनगर सेक्रेटरी जयहिंद कुमार सिंह ने कहा कि इस बार 14 मई 2022 को जो राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है इसमें गौतम बुद्धनगर की जनता से आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में गौतमबुद्ध नगर न्यायालय या वाह्य न्यायालय जेवर और न्यायालय तहसीलों में जाकर अपने मामले का निस्तारण करवाएं।