गौतमबुद्ध नगर जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (13/05/2022): विचाराधीन बन्दी संजय पुत्र गंगाराम निवासी रोशननगर अवानपुर थाना पल्ला जिला फरीदाबाद हरियाणा की दिनांक 12/13.05.2022 की रात्रि में कारागार में अचानक दौरा/बेहाश हो जाने के कारण राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान कासना ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है।

प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकने के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। संजय उपरोक्त को थाना बिसरख पुलिस द्वारा दिनांक 06.05.2022 को मु0अ0स0 142/2022 धारा 66 डी आईटी एक्ट में गिरफ्तार किया गया था।

परिवारजनों को सूचित किया गया है। जिला कारागार में स्थिति सामान्य है। जिसके सम्बन्ध में थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।