पुलिस ने किया दुष्कर्म के अभियोग में 01 वांछित आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (17/07/2022): डिलाईट पब्लिक स्कूल से आगे तिराहे पर न्यू नाइस सैलून से 01 वांछित अभियुक्त दिलजान पुत्र फुरकान निवासी सदरपुर कालोनी सैक्टर 45 नोएडा मूल पता गढी रसूलपुर बस्ती थाना मीरापुर कस्बा मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण-

थाना फेज 1 नोएडा पर वादी की लिखित तहरीर पर दिनांक 15.05.22 को मु0अ0सं0 174/22 धारा 376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसका सफल अनावरण करते हुये अभि0 दिलजान उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया था। अभियुक्त वादी की पुत्री के स्कूल के पास हेयर ड्रेसर की दुकान पर कार्य करता था।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0 174/22 धारा 376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट थाना फेस 1 नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर