‘हर घर तिरंगा’ आभियान के तहत ‘फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन’ (फोनरवा) द्वारा तिरंगा मार्च का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (13 अगस्त 2022): ‘हर घर तिरंगा’ आभियान के तहत ‘फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन’ (फोनरवा) द्वारा 13 अगस्त अर्थात शनिवार को सुबह 6:30 बजे नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 से तिरंगा मार्च का आयोजन। उक्त कार्यक्रम में संस्था वरीय सदस्य सहित पुलिस के कई आला अधिकारी रहे मौजूद।

आपको बता दें कि तिरंगा मार्च के दौरान फोनरवा व आरडब्लूए के पदाधिकारी, अग्रवाल मित्र मंडल, उद्योग व्यापार मंडल, नव युवा मोर्चा मंडल, श्याम स्नेह मंडल, अखिल भारतीय वैश्य मित्र मंडल तथा अन्य सामाजिक संगठनों पदाधिकारी, महिलाएं तथा विभिन्न सेक्टर से आए निवासी उपस्थित रहे।

 

तिरंगा यात्रा में पूरे जोश के साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा, वंदे मातरम के नारे बुलंद होते रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश मंत्री कैप्टन विकाश गुप्ता , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, रणविजय सिंह, ओएसडी इंदु प्रकाश ,सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा तथा अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।