फर्जी नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने किया 1 आरोपी को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (17/10/2022): आज दिनांक 17.10.2022 को थाना फेस 2 सेन्ट्रल नोएडा पुलिस द्वारा अभियुक्त आशू पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम बझेडा थाना जहांगीराबाद जिला बुलन्दशहर को मदरसन कम्पनी के पीछे याकूबपुर की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त के कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक चोरी की मोटरसाइकिल एवं एक तमन्चा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद की गयी।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

1.मु0अ0सं0 450/2022 धारा 482,414 भादवि थाना फेस 2 नोएडा,गौतमबुद्धनगर
2.मु0अ0सं0 451/2022 धारा 3/25 ए एक्ट थाना फेस 2 नोएडा, गौतमबुद्वनगर
3.मु0अ0सं0 326/2018 धारा 380,411 भादवि थाना जी0आर0पी0 जिला गाजियाबाद
4.मु0अ0सं0 337/2018 धारा 392,411 भादवि थाना जी0आर0पी0 जिला गाजियाबाद
5.मु0अ0सं0 292/2019 धारा 379,411 भादवि थाना जी0आर0पी0 अलीगढ जंक्शन जिला अलीगढ
6.मु0अ0सं0 293/2019 धारा 380,411 भादवि थाना जी0आर0पी0 अलीगढ जंक्शन जिला अलीगढ
7.मु0अ0सं0 46/2020 धारा 25/3 थाना जहांगीराबाद जिला बुलन्दशहर
8.मु0अ0सं0 140/2020 धारा 323,324,452 भादवि थाना गांधीपार्क जिला अलीगढ
9.मु0अ0सं0 210/2022 धारा 323,406,498ए,506 भादवि थाना जहांगीराबाद जिला बुलन्दशहर
10.मु0अ0सं0 421/2022 धारा 323,406,504,506 भादवि थाना जहांगीराबाद जिला बुलन्दशहर