Noida: गोल्फ व्यू टू सोसाइटी में महिला ने लगाई फांसी, पढ़े पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (15 नवंबर 2022): शहर की गोल्फ व्यू टू सोसाइटी में पंखे से लटककर एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। मिली जानकारी के मुताबिक जिस समय महिला ने फांसी लगाई थी, उस समय वो घर में अकेली थी। मौके पर मिले सुसाइड नोट में उसने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

मिली जानकारी के मुताबिक उक्त महिला का नाम अनुष्का है। अनुष्का शहर की गोल्फ व्यू टू सोसाइटी में अपनी पति और एक बेटी के साथ रहती थी। अनुष्का के पति अपने 4 साल के बेटी के साथ बिजनौर स्थित अपने गांव गए थे, अनुष्का फ्लैट में अकेली थी।

सेक्टर 113 थाना प्रभारी शरद कांत ने दिल्ली संवाददाता रंजन अभिषेक को जानकारी देते हुए सुसाइड की पुष्टि की है।।