छत से गिरी महिला, घायल अवस्था में पहुंची अस्पताल

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (26/03/2023): पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार, 25 मार्च को समय लगभग 1ः25 बजे बालाजी एनक्लेव मयूर इंपीरिया अपार्टमेंट शाहबेरी के फ्लैट नंबर 01 की निवासी महिला अपार्टमेंट की छत से गिरकर बिजली के तारों पर टकराती हुई नीचे जमीन पर गिर गई। जिसमें उनको काफी चोटें आई है।

इस घटना की सूचना मिलने पर थाना बिसरख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए यथार्थ हॉस्पिटल बिसरख परिजनों के साथ भर्ती कराया। साथ ही पुलिस द्वारा इस मामले पर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।