9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: अरुण विहार रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं निवासियों ने मिलकर मनाया योग दिवस

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (21 जून 2023): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में आज लोग योग दिवस मना रहे हैं। इसी क्रम में अरुण विहार रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा काफी उत्साह के साथ योग दिवस मनाया गया।

इस कार्यक्रम में अरुण विहार के लगभग 80 से अधिक निवासियों ने भाग लिया। जिसमें पूर्व सैनिक, जवान और बच्चे सहित महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में अरुण विहार के निवासियों के साथ -साथ अवरवा टीम के अध्यक्ष रि. ब्रिगेडियर अशोक हाक, उपाध्यक्ष अनिता अरोड़ा, रि. लेफ्टिनेंट कर्नल पी.के.बाली, जनरल मैनेजर राम अवतार, रि. लेफ्टिनेंट कर्नल आर.आर.नारा, रि. कर्नल पीके नारंग, सुनील तलवार, रि. कैप्टन रंजीत मुखर्जी, सहित कई महत्वपूर्ण लोगों ने भाग लिया।।