16 वर्षों के बाद बना अद्भुत संयोग: इस वर्ष एक नहीं दो महीने का होगा सावन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (02 जुलाई, 2023): पूरे वर्ष शिव भक्तों को जिस महीने का इंतजार होता है, वह महीना कल 3 जुलाई 2023 से शुरू होगा। इस बार यह महीना 59 दिनों का होगा। जी हां हम सावन मास की बात कर रहे हैं। जो भगवान शिव को समर्पित होता है।

कहा जाता है कि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, अगर इस महीने में विधि-विधान से भगवान की पूजा अर्चना की जाती है, तो भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और अपने तमाम भक्तों को मनोवांछित फल देते हैं।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार इस वर्ष एक अधिक महीना होने की वजह से इस वर्ष 13 महीने होंगे। इस वर्ष 4 नहीं 5 नहीं 8 श्रावण के सोमवार होंगे। श्रावण का यह महीना 3 जुलाई 2023 से शुरू होकर 59 दिनों बाद 31 अगस्त गुरुवार को समाप्त होगा सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई 2023 को होगा।

16 वर्ष बाद इस तरह का संयोग बन रहा है जिसमें सावन के 2 महीने वर्ष में होंगे इस बार भक्तों के लिए भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के और सोमवार के व्रत रखने के लिए एक अधिक महीना भी मिल रहा है।।