सपा नोएडा महानगर की मासिक बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने की अपील

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (09 अक्टूबर 2023): समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर की मासिक बैठक महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में नोएडा सेक्टर 82 के बारात घर में संपन्न हुई। मंच का संचालन महासचिव विकास यादव ने किया। बैठक में मौजूद गौतमबुद्ध नगर के लोकसभा प्रभारी वीर सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को शहर से लेकर गांव तक प्रचारित कर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, जिन बूथों पर अभी कमेटी का गठन नहीं हुआ उन बूथों पर जल्दी कमेटी बनाकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए। उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में भय का माहौल है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह आम जनता से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण संबंधित अधिकारियों से मिलकर करें। ताकि जनता में समाजवादी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़े।

नोएडा महानगर की महिला सभा की अध्यक्ष शालिनी खारी द्वारा बैठक में आई हुए महिला सभा की प्रदेश महासचिव यासमीन कौशर जी का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। मासिक बैठक में उपस्थित मुख्य लोगों में देवेंद्र अवाना, मोहम्मद नौशाद, मनोज गोयल,राघवेंद्र दुबे, दिव्यांशु यादव, राम सहेली, मनोज प्रजापति , शालिनी खारी,उदय सिंह, मुन्ना आलम और बाबूलाल बंसल मुख्य रूप से मौजूद रहे।।