Breaking News: महिला डॉक्टर को कुत्ते ने काटा, आनन- फानन में अस्पताल में कराया भर्ती

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (25 नवंबर 2023): नोएडा सेक्टर- 46 में स्थित गार्डेनिया ग्लोरी के सामने सफदरजंग अस्पताल की महिला डॉक्टर को कुत्ते ने काट लिया। जिसके बाद महिला डॉक्टर को आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नोएडा प्राधिकरण की डॉग पॉलिसी के अनुसार यदि कोई पेट डॉग किसी व्यक्ति विशेष को काटता है तो उसके मलिक को 10,000 जुर्माना और इलाज का खर्च देना होगा। पीड़ित महिला डॉक्टर ने सेक्टर- 39 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का नाम अन्विता विनीत बताया जा रहा है। कुत्ते के मालिक का नाम ऋषभ चौधरी है, जिसका कहना है कि महिला स्वयं ही कुत्ते के साथ खेलने के लिए आई और इसी बीच कुत्ते ने उन्हें काट लिया। हालाकि, मुकदमा दर्ज होने के बाद ऋषभ चौधरी ने इलाज के पैसे देने की बात कही है।।