नोएडा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘जीत का मंत्र’

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (19 दिसंबर 2023): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को अपने नोएडा दौरे के दौरान डीएनडी फ्लाईओवर पहुंचे। यहां सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में समाजवादियों ने अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया।

सपा नेता ने कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समय से पहले लोकसभा चुनाव करवाए जा सकते हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ता एवं नेता अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाएं और अपना-अपना बूथ मजबूत करने का काम करें।

इस दौरान मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, महासचिव विकास यादव, जयकरण चौधरी, संजय त्यागी, मोहम्मद तसलीम, मोहम्मद नौशाद और गौरव कुमार यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।।