नोएडा: ‘धरती के भगवान’ पर लगे छेड़छाड़ के आरोप, फेस -3 कोतवाली में मामला दर्ज

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (27 जनवरी 2024): फेस- 3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने एक चिकित्सक पर छेड़छाड़ का संगीन आरोप लगाया है। आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, जिसके बाद महिला ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

इस विषय पर महिला का आरोप है कि गुरुवार की सुबह जब महिला के पेट में दर्द हुआ तो उसे दिखाने के लिए परिवार वाले एक निजी अस्पताल ले गए। निजी अस्पताल में डॉक्टर ने इलाज के दौरान छेड़छाड़ करने की कोशिश की। परिवार वालों ने इसका विरोध जताया और अस्पताल प्रबंधन से इसकी शिकयत की। जिससे अस्पताल में गरमा-गर्मी का माहौल बन गया।

थाना फेस- 3 के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में महिला के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हालांकि इस विषय को लेकर टेन न्यूज की टीम ने अस्पताल प्रबंधन से भी बात करने का प्रयास किया है। उनकी तरफ से जवाब आते ही इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।।