नोएडा पहुंचकर सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं में भरा जोश

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (25 फरवरी 2024): रविवार, 25 फरवरी को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित रजत विहार के सी ब्लॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक उपस्थित रहे। भाजपा के नारों के साथ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का सोसायटी के निवासियों ने भव्य स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में भाजपा सरकार ने पूरी विकासशीलता के साथ काम किया। इसी के साथ उन्होंने प्रदेश के विकास के मुद्दे, शिक्षा, खेल और अन्य मुद्दे पर भी चर्चा की। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ जिताने का अपील भी की।

इस दौरान आयोजक भाजपा के सरस्वती शिशु मंडल के महामंत्री एवं निवासी अमित नागपाल, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद रिजवी, अभय देव, ऋतुराज, गोपाल शर्मा और अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं सोसाइटी के निवासी मोजूद रहे।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।