समाजवादी पार्टी ने डॉक्टर महेंद्र नगर का कांटा टिकट, राहुल अवाना बने नए सांसद प्रत्याशी।

टेन न्यूज नेटवर्क
गौतम बुद्ध नगर
(20 मार्च, 2024)

गौतम बुद्ध नगर में इंडिया ब्लॉक से समाजवादी पार्टी के डॉक्टर महेंद्र नगर को लोकसभा प्रत्याशी गौतम बुध नगर बनाया गया था, परंतु गौतम बुद्ध नगर में समाजवादी नेताओं को उनका प्रत्याशी बनना पसंद नहीं आया, और इस गुटबाजी के कारण समाजवादी पार्टी ने डॉक्टर महेंद्र नगर का टिकट काट दिया।

आपको बता दें कि डॉक्टर महेंद्र नगर को सांसद प्रत्याशी बनाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं ने मंगलवार को लखनऊ जाकर अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद डॉक्टर महेंद्र नगर का टिकट काट राहुल अवाना को गौतम बुद्ध नगर से सांसद प्रत्याशी घोषित किया गया है। अब इंडिया ब्लॉक से समाजवादी पार्टी के नेता राहुल अवाना लोकसभा चुनाव में सांसद प्रत्याशी होंगे।

राजनीतिक विश्लेषक एडवोकेट नवीन दुबे का कहना है कि सपा को चाहिए था कि शहरी क्षेत्र से कोई प्रत्याशी ऐसा हो जो किसी अपार्टमेंट से आता हो। यहां PDA कार्ड चलने वाला नहीं है, क्योंकि शहरी क्षेत्र से भाजपा जीतती है और शहरी क्षेत्र सपा और बसपा को हमेशा नकारते आये हैं, यही कारण है कि भाजपा गौतमबुद्ध नगर से हमेशाजीतती आयी है। सपा-बसपा दोनों को चिन्तन करने की जरूरत है क्योंकि यहां शिक्षित आबादी जाति के हिसाब से वोट नहीं डालती है।