अस्थाई कर्मचारियों ने अपनी माँगो को लेकर प ्राधिकरण के दफ्तरों में लगाया ताला

नोएडा प्राधिकरण में तेनात अस्थाई कर्मचारियो ने अपनी माँगो को लेकर 4 दिन से प्रदर्शन कर रहे है | नोएडा प्राधिकरण के सभी दफ्तरों पर आज सैकड़ो अस्थाई कर्मचारियों ने ताला जड़ दिया | सेकड़ो की तादात में अस्थाई कर्मचारी इकटा हुए और नॉएडा प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्राधिकरण का घेराव कर रोष जाहिर किया | अस्थाई कर्मचारियों का कहना है की नोएडा प्राधिकरण ने कर्मचारियों के साथ धोखा दिया है | काफी सालो से ये कर्मचारी प्राधिकरण में काम कर रहे है लेकिन आज तक 4700 कर्मचारियों को स्थाई नहीं किया |