नोएडा में निर्माणधीन इमारत से गिरा मजदूर , हालत गंभीर , पुलिस जाँच में जुटी

नोएडा में निर्माणधीन इमारत से गिरा मजदूर , हालत गंभीर , पुलिस जाँच में जुटी
नोएडा में आज फिर एक मजदूर काम करते हुए गिर गया , जिसके कारण उस मजदूर की हालत ज्यादा गंभीर हो गई है | वही सेक्टर 132 में पहले 24 अप्रैल को एटीएस बिल्डर की साइट पर दो मजदूरों के गिरने से मौत हो चुकी है |
वही लगातार मजदूरों के गिरने से एटीएस बिल्डर पर भी पुलिस द्वारा जाँच हो सकती है , साइट पर काम कर रहे मजदूरों के लिए सुरक्षा व्यवस्था है या नहीं |
नोएडा शहर में निर्माणाधीन एक इमारत से गिर कर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया  , जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल ने बताया कि सेक्टर 124 में एटीएस बिल्डर का अपार्टमेंट निर्मित किया जा रहा है। यहां पर काम करते हुए नीरज नाम का एक मजदूर आज नीचे गिर गया |
साथ ही उनका कहना है की गंभीर हालत में उसको नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका उपचार चल रहा है। वही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।