गौतबुद्धनगर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के बीच नोएडा में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

 

गौतबुद्धनगर बार एसोसिएशन पंजीकृत नोएडा के द्वारा आयोजित द्वितिय खेल दिवस संरक्षक मित्रा शर्मा, पूर्णेंदु शर्मा अनुपम कुलश्रेष्ठ, पी. एस. जैन अधिवक्ता के तत्वाधान में संपन्न हुई। जिसमें टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, लूडो व अन्य मैच खेले गए।
संस्था के सोर्ट्स चेयरमैन श्रीअंकित मित्तल को चेयरमैन विनय गोयल तथा संस्था के महासचिव शीतल त्यागी के द्वारा संचालित किया गया। पूर्व अध्यक्ष यशवीर त्यागी, पूर्णेंदु शर्मा, ए.के. गौड़ तथा अध्यक्ष सुशील नागर द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
शतरंज मै मुनीश गांधी को विजेता तथा आनंद भारद्वाज को उपविजेता घोषित किया गया। केरम के डब्ल्स मै सुशील नागर तथा सुबोध कुमार को विजेता तथा अजय कुमार, नितिन दीक्षित को उपविजेता घोषित किया गया।टेबल टेनिस के डबल्स मै अंकित मित्तल, विनय गोयल को विजेता और सुशील नागर, मनोज शर्मा को उपविजेता घोषित किया गया। लूडो में अरविन्द कुमार शर्मा तथा अश्विनी शर्मा को विजेता घोषित किया गया।