गौतमबुद्ध नगर के श्मशान घाट में काम कर रहे शख्स की हुई अचानक मौत, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

टेन न्यूज नेटवर्क

गौतमबुद्ध नगर (31/05/2022): दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले से चौकाने वाली खबर आ रही है जहां श्मशान घाट में रह रहे व्यक्ति की अचानक मौत हो गई।

 

पुलिस के अनुसार मरने वाला व्यक्ति जेवर थाना क्षेत्र के करोल गांव का रहने वाला है करोल गांव में ही श्मशान घाट का सौंदरीकरण हो रहा था मृतक युवक श्मशान घाट में सिंचाई का काम कर रहा था तभी वह जनरेटर बंद करने गया तो उसे एक जोरदार करंट का झटका लगा जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गई।

 

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार के अनुसार करोल गांव में लोग अपने आपसी सहयोग से श्मशान घाट में सौंदर्यकरण का काम करा रहे थे। सौंदर्यीकरण के लिए सिंचाई का भी काम चल रहा था तभी पानी बंद के लिए जनरेटर लगाया गया था उन्होंने बताया कि शमशान घाट पर काम कर रहे मृतक युवक का नाम प्रेम सिंह है प्रेम सिंह जेनरेटर बंद करने गया था।

तभी उसका पैर फिसल गया और वह वहीं गिर गया गिरने के दौरान जेनरेटर से निकले कटे हुए तार से उसका हाथ छू गया और करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया घायल होने के बाद प्रेम सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है हालाकि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है