अग्निपथ और दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट पर, बॉर्डर पर कड़ी निगरानी

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (20/06/2022): अग्निपथ योजना के विरोध में आज देश भर में भारत बंद का ऐलान किया गया था। हालांकि नोएडा में अभी तक भारत बंद का असर देखने को नहीं मिला है भारत बंद के ऐलान को लेकर नोएडा पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अभी कुछ दिन पहले देश के कई राज्यों से अग्निपथ के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आ चुकी है। सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा था जिस मैसेज में लिखा गया था दिल्ली चलो जिसको लेकर नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है वाहनों की कड़ी जाँच की जा रही है। चेकिंग की वजह से दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर लंबा जाम लगा हुआ है।

एक तरफ जहां नोएडा पुलिस अग्निपथ को लेकर चेकिंग कर रही है वही दूसरी तरफ आज कांग्रेस के 24 नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली में चल रहे कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सभी कांग्रेसी दिल्ली की तरफ कूच कर रहे थे जिनको लेकर नोएडा पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया है। दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर पर चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी बॉर्डर,कालिंदी बॉर्डर बॉर्डर पर पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही है कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामकुमार तवर सहित 24 कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह खुद कर रहे हैं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, लगभग 11:00 बजे से नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह सिंह खुद व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी बीच में वह डीएनडी बॉर्डर पर पहुंचे और पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पूरे गौतम बुद्ध नगर जिले में धारा 144 लागू की गई है किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन और समूह में इकट्ठा होना प्रतिबंधित है जो लोग दिल्ली प्रदर्शन करने जा रहे थे दिल्ली पुलिस ने उन लोगो बॉर्डर पर रोक लिया गया है।।