पुलिस ने किया गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (25/06/2022): थाना सेक्टर-58, नोएडा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त इकबाल पुत्र नफीस निवासी ग्राम मवीमीरा थाना दौराला जनपद मेरठ को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया।

विवरणः-

अभियुक्त इकबाल पुत्र नफीस निवासी ग्राम मवीमीरा थाना दौराला जनपद मेरठ उपरोक्त थाना सेक्टर-24, नोएडा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-74/2022 धारा 2/3 गेंगस्टर एक्ट में दिनांक 27.03.2022 से वांछित चल रहा था।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

1.मु0अ0सं0-74/2022 धारा 2/3 गेंगस्टर एक्ट थाना सेक्टर 24, नोएडा गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0-199/2022 धारा 411, 413, 414, 420, 467, 468, 471, 120बी एक्ट थाना सेक्टर 24, नोएडा, गौतमबुद्धनगर