भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य राकेश यादव ने किया रामलीला के मंचन का शुभारंभ

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (20 अक्टूबर, 2023): बृहस्पतिवार को नोएडा सेक्टर 46 के रामलीला मैदान में श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी के पांचवें दिन प्रभु श्री राम की बारात निकालकर लीला का शुभारंभ किया। प्रभु श्री राम की बारात का सेक्टर 46 में गिरिराज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अशोक गोयल, ललित सिंगल, मनीष सेतीया, मनोज चौहान आदि ने भव्य स्वागत किया।

इसके बाद लीला मंचन का शुभारंभ भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य राकेश यादव ने पूजा पाठ के साथ किया। इस अवसर पर भाजपा नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि राम के मार्ग पर चलने से हमेशा सही मार्ग मिलता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को राम के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। राकेश यादव ने रामलीला देखने आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला एक ऐसा मंचन है, जो आने वाली पीढ़ी को भी यह शिक्षा देता है कि मनुष्य को हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामलीला से हमें यह सीख मिलती है। पांचवें दिन की रामलीला का वर्णन करते हुए कृष्ण स्वामी ने कहा कि महाराजा दशरथ जी प्रभु राम जी अपने सभी भाइयों के साथ बारात लेकर जनक जी के द्वार पर जाना और चारों भाइयों का विवाह संपन्न होना अद्भुत रहा। इस अवसर पर लायंस क्लब दिल्ली-नोएडा के सहयोग से एक बेहतर डांडिया का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।।