नोएडा में पटाखा फूटने से बड़ा हादसा, तीन बच्चों के हाथ-पैर झुलसे

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (21 अक्टूबर 2023): आज सुबह नोएडा में पटाखा फूटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन बच्चों के हाथ-पैर झुलस गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तीनों की हालत खतरे से बाहर है।यह पूरा मामला नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-22, सी का है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आज शनिवार, 21 अक्टूबर को समय लगभग 10ः00 बजे थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-22, सी वन में झुग्गी मदर डेयरी के पास कूडे के ढे़र में पडा हुआ। पटाखा फूटने से उसके पास खेल रहे तीन बच्चे सनीबा (उम्र 02 वर्ष) मेहरबा (डेढ़ और.एहतेशाम (उम्र 05 वर्ष), के हाथ-पैर झुलस गए है जो उपचाराधीन है। बच्चो के पिता का नाम सरूदीन है। सभी बच्चे खतरे से बाहर है। अन्य कार्रवाई प्रचलित है।।