आमदनी के मामले में नोएडा अव्वल, दस शहरों की सूची में शीर्ष पर काबिज

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (27 अक्टूबर 2023): उत्तर प्रदेश का विंडो सिटी कहा जाने वाला शहर नोएडा कई मायनों में काफी अहम है। नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार है और साथ ही यूपी के विकास का शो विंडो भी है। अब एक सर्वे में सामने आया है कि नोएडा आमदनी के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर है। नोएडा में प्रति व्यक्ति आय 06 लाख रुपए है।

विंडो सिटी नोएडा कई मायनों में अहम

नोएडा शहर कई मायनों में खास है। हालिया सर्वे के मुताबिक आमदनी के मामले में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है नोएडा। नोएडा को प्रदेश का विंडो सिटी, विकास का शो विंडो और यूपी का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। नोएडा शहर को प्रदेश का औद्योगिक राजधानी भी कहा जाता है। 17 अप्रैल 1976 में स्थापित नोएडा शहर कई मायनों में काफी अहम है। यह औद्योगिक नगरी होने के साथ-साथ औद्योगिक राजधानी भी है।

दूसरे पायदान पर मेरठ और सातवें पायदान पर है राजधानी लखनऊ

सर्वे के मुताबिक पहले स्थान पर नोएडा है वहीं दूसरे पायदान पर मेरठ है। मेरठ में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 27 हजार रूपए है। आगरा तीसरे पायदान पर और चौथे पर एटा का स्थान है। वहीं छठे नंबर पर अमरोहा और सातवें पर राजधानी लखनऊ है। राजधानी लखनऊ में प्रति व्यक्ति आय 95 हजार 900 रुपए है। आठवें नंबर पर हापुड़ नौवें नंबर पर कानपुर और दसवें नंबर पर महौवा है।।