फोनरवा का कार्यकाल आम सहमति से बढ़ाया गया, चुनाव अधिकारी निष्पक्ष: फोनरवा पदाधिकारी

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (23 नवंबर, 2023): फोनरवा कार्यकारिणी ने राजीव गर्ग द्वारा कार्यकारिणी पर लगाए गए सभी आरोप असत्य और निराधार बताए हैं। कहा कि सभी निर्णय संवैधानिक और नियमों के आधार पर लिए गए हैं। राजीव गर्ग स्वयं ही फोनरवा की वर्तमान कार्यकारिणी कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष है। वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा लिए गए सभी निर्णयो पर उनकी सहमति रही है।

योगेंद्र शर्मा ने कहा की राजीव गर्ग तीन महीने के बढ़ाये समय का आरोप हास्यास्पद है। उनके द्वारा चुनाव को स्थगित करवाने के निर्णय से फोनरवा के सभी सदस्य निराश हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गर्ग अपनी हार को देखते हुए वर्तमान कार्यकारिणी कमेटी पर अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। उनके पैनल के कई उम्मीदवार कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी उनके पैनल के उम्मीदवार हैं। उनके द्वारा राजनीति करके अधिकारियों पर अनावश्यक रूप से दबाव डाला जा रहा है।

महासचिव के के जैन ने कहा कि कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय नियमों के आधार पर लिया गया है। हमारे डिप्टी रजिस्ट्रार के सभी पत्रों का जवाब समय पर दिया गया है। राजीव गर्ग पैनल द्वारा सिर्फ आरोप लगाए जा रहे हैं अगर उनके आरोपों के कोई प्रमाण है तो डिप्टी रजिस्ट्रार को जवाब दें। उन्होंने कहा जहां तक फाउंडर सदस्यों का प्रश्न है हमने उनके साथ समझौता किया है और उनको सदस्यता देने के लिए हम वचनबद्ध है। इसके लिए हमने सभी आवश्यक दस्तावेज डिप्टी रजिस्ट्रार को भेज दिए हैं। हमें उम्मीद है जल्दी ही डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा इस पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बहुत अच्छे अनुभव और वरिष्ठ सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों को ध्यान में रखते हुए, जिन्होंने पिछला फोनरवा का चुनाव बहुत निष्पक्ष और सुचारू रूप से कराया था जिसके लिए सभी सदस्यों द्वारा इनको पुरुस्कृत भी किया गया था। इसी आधार पर कार्यकारिणी समिति तथा आम सभा द्वारा इन चुनाव अधिकारियों का चयन किया गया था। इन चुनाव अधिकारियों पर लगाए गए आरोप बहुत ही शर्मनाक हैं। हम इन पर लगाए गए सभी आरोपों की आलोचना करते हैं। फोनरवा के सभी सदस्य इस बात से सहमत है कि इन चुनाव अधिकारियों का सम्मान किया जाए और फोनरवा कार्यकारणी का चुनाव भी इनके द्वारा ही कराया जाए।।