फोनरवा के सदस्यों ने अशोक यादव की आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (03 दिसंबर 2023): फोनरवा कार्यालय में स्वर्गीय अशोक यादव की आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों ने उनके आत्मा की शांति के लिए शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। फोनरवा के सदस्यों ने अशोक यादव के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। सभी सदस्यों ने मौन धारण कर महान पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी आरडब्लूए व फोनरवा पदाधिकारियों के लिए यह बड़े दुख का विषय है। महासचिव के के जैन ने कहा कि अशोक यादव जी सेक्टर 51एच ब्लॉक आरडब्लूए के अध्यक्ष थे, वह एक बड़े समाजसेवी भी थे। वह अत्यंत मधुर भाषी थे, वह सभी के दुख में खड़े नजर आते थे। वे लंबे समय से सेक्टर की आरडब्लयूए व फोनरवा से जुडे हुए थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में फोनरवा व आरडब्ल्यूए के पदाधिकारीगण, परिवार के सदस्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।।