90 फीसदी आबादी की आवाज है पीडीए: कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले सपा के प्रदेश सचिव

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (31 जनवरी 2024): समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा सलारपुर गांव, सेक्टर 81 में डॉक्टर आश्रय गुप्ता एवं पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव योगेश भाटी की अध्यक्षता में पीडीए पंचायत कर लोगों को सपा कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया।

महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि आज किसान थका हुआ महसूस कर रहा है। किसानों को फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही है। नौजवान नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं, निराश हैं। प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा कि जनता ने पीडीए के साथ रहने का मन बना लिया है, पीडीए 90% आबादी की आवाज है। योगेश भाटी ने कहा कि पीडीए ही लोकसभा चुनाव में एनडीए को परास्त करेगी, मंच संचालन महासचिव विकास यादव ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में मनोज गोयल, शालिनी खारी, सतबीर यादव, राम सहेली, सौरभ चौहान, नेहा पांडे, अजीम अली जैदी, कवित गुज्जर, विमला, उदय सिंह, वीर बहादुर, सुभाष शर्मा, ओमन भाटी, पुरुषोत्तम भाटी, अरुण भाटी मनीष शर्मा व समस्त ग्रामवासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।