प्रसिद्ध बांसुरी वादक सौरभ बनौधा ने अपने मोहक संगीत से जीता दर्शकों का दिल | टेन न्यूज की विशेष रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (5 अक्टूबर 2023): टेन न्यूज नेटवर्क द्वारा प्रसारित विशेष कार्यक्रम “संगीत ही जीवन है” के मंच पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रख्यात बांसुरी वादक सौरभ बनौधा उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन टेन न्यूज नेटवर्क की एंकर स्मृति ने किया। सौरभ बनौधा, जोकि एक प्रमुख बांसुरी वादक, संगीतकार, प्रशिक्षक और कुशल तबला वादक हैं। कार्यक्रम की शुरुआत वैष्णव जन के संगीत से हुई।

सौरभ बनौधा ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की। उन्होंने अपने प्रारंभिक शिक्षा के बारे में बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा उनके पिताजी निरंजन प्रसाद द्वारा दी गई थी और वे ही उनके संगीत गुरु भी रहे हैं। उन्होंने बांसुरी के विभिन्न प्रकारों पर भी चर्चा की, जैसे कि ट्रांसपेरेंट बांसुरी , पीवीसी से बनी बांसुरी इत्यादि। साथ ही कहा की बांस की बांसुरी का महत्व अलग होता है और इसकी धुन भी मधुर होती है। सौरभ ने आने वाली पीढ़ियों को भी क्लासिकल संगीत की ओर प्रेरित होने का आग्रह किया और संगीत के माध्यम से तनाव को कैसे दूर किया जा सकता है, यह भी बताया। उन्होंने अपने जीवन की रूचि और संगीत से जुड़ी कहानी साझा की, जिससे उनके संगीत की गहराइयों में दर्शक भी समाहित हो गए। उन्होंने अपने सभी पुरस्कारों एवं सम्मानों को अपने पिता के नाम समर्पित किया। साथ ही अपने जीवन से जुड़ी कुछ रोचक तथ्यों को भी टेन न्यूज के दर्शकों के साथ साझा किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित टेन न्यूज के संस्थापक गजानन माली ने सौरभ बनौधा की प्रशंसा की और उनकी बांसुरी की कला को शास्त्रीय संगीत से जोड़कर सराहा। उन्होंने संगीत से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों को साझा किया और सौरभ बनौधा से हीरो मूवी का धुन बजाने की अपील की। इसके बाद, सौरभ ने हीरो मूवी के थीम सॉन्ग को अद्वितीय ढंग से बांसुरी पर प्रस्तुत किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस सांगीतिक अध्याय में सौरभ बनौधा ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया और दर्शकों को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया। इस शानदार कार्यक्रम के बाद, सौरभ ने दर्शकों से विदा लिया और सभी को अपने संगीत की महानता का अनुभव कराया। इस पूरे कार्यक्रम को आप टेन न्यूज नोएडा के यूट्यूब चैनल पर देख सकते है ।।